छूटे हुए महिला और युवा मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश

राशन दुकानों पर पंजीकृत 18 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों का होगा चिन्हांकन, फार्म-6 से जुड़ेंगे मतदाता सूची में

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए महिला एवं युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

IMG_20261106_133216

उन्होंने कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर पंजीकृत राशन कार्डधारकों में 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे पात्र लाभार्थियों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं, का चिन्हांकन किया जाए, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उनका फार्म-6 भरवाकर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए।

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के  निर्देश Read More जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा, जबकि दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 निर्धारित है।

अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग Read More अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन दुकानों के माध्यम से छूटे हुए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कराने के साथ निर्धारित प्रारूप पर मांगी गई सूचना एवं आख्या दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सिद्धार्थनगर में फर्जी एसटी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली  शिक्षिका से वेतन वसूली व  एफआईआर  के आदेश Read More सिद्धार्थनगर में फर्जी एसटी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली  शिक्षिका से वेतन वसूली व  एफआईआर  के आदेश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार