वाराणसी जोन में अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 48 अभियुक्त गिरफ्तार

35 मुकदमों में सवा करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के करीब 130 क्विंटल पटाखे बरामद, सोनभद्र में 918 किलो अवैध पटाखे जब्त

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश। आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ वाराणसी जोन पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोरा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान नौ जनपदों में 35 मुकदमे दर्ज कर कुल 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सवा करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के लगभग 130 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

IMG-20261106-WA0046

कार्रवाई के दौरान भदोही में 3417 किलो, मऊ में 2377 किलो, बलिया में 2241 किलो, मीरजापुर में 1313 किलो, आजमगढ़ में 1055 किलो, जौनपुर में 949 किलो, सोनभद्र में 918 किलो, चंदौली में 628 किलो और गाजीपुर में 523 किलो अवैध पटाखे बरामद किए गए। संबंधित अभियुक्तों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

डाइट मैदान में सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का शुभारंभ, सजे 40 स्टॉल Read More डाइट मैदान में सोन अर्घ्य दीपावली सरस मेला-2026 का शुभारंभ, सजे 40 स्टॉल

एडीजी नवीन अरोरा ने पटाखा कारोबारियों और व्यापार संघों से अपील की है कि बिना लाइसेंस पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री न करें। इससे आम जनता के साथ श्रमिकों की जान को भी गंभीर खतरा रहता है। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से दूर निर्धारित खुले एवं सुरक्षित स्थानों पर ही लाइसेंसधारी व्यापारी पटाखों की दुकानें लगाएं।

त्योहारों को लेकर एसएसपी ने टूण्डला में किया पैदल मार्च, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश Read More त्योहारों को लेकर एसएसपी ने टूण्डला में किया पैदल मार्च, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन यंत्र एवं अन्य सुरक्षा संसाधन रखने, लाइसेंस की शर्तों के अनुसार पटाखों का भंडारण करने तथा निर्धारित मानकों का पालन करने पर जोर दिया। साथ ही ध्वनि एवं वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखते हुए पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा की अपील की।

हरदिया चौराहे पर देशी शराब की दुकान के संचालन पर सवा ल, सुबह 6:30 बजे नशे में धुत व्यक्ति ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर मारपीट पर उतारू Read More हरदिया चौराहे पर देशी शराब की दुकान के संचालन पर सवा ल, सुबह 6:30 बजे नशे में धुत व्यक्ति ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर मारपीट पर उतारू

पुलिस के अनुसार अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध यह अभियान देव दीपावली तक जारी रहेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार