जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र, 03 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि एवं पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी और राजस्व संबंधी मामले सामने आए।

एसपी ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ितों को कार्रवाई की जानकारी देने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या उत्पीड़न पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें