नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
लौह पुरुष सरदार पटेल को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सभागार में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई 151वीं जयंती
संवाददाता
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में शनिवार को डीबीए सभागार में देश के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महामंत्री एवं पूर्व डीजीसी रामजियावान सिंह यादव ने की। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और राजनीतिक सूझबूझ से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की मजबूत नींव रखी। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
Read More स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देशपूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देशहित और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। वे राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महान प्रतीक थे। उनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।
पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया। अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार मौर्य, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव, पंकज यादव, राजकुमार सिंह, सुरेश सिंह, रियाज खान, संतोष यादव, कामता प्रसाद यादव, संगीता, सुमन एडवोकेट, अनूप शुक्ला, आकृति निर्भया, बीपी सिंह, चतुर्भुज शर्मा, सुदेश कुमार, हरिद्वार, रामगुल्ली यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Comments