नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
लालगंज एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
मीरजापुर।
मीरजापुर। लालगंज तहसील में उपजिलाधिकारी की कार्यशैली और कथित वसूली को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ता समिति तहसील लालगंज की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उपजिलाधिकारी को तत्काल तहसील से हटाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि उपजिलाधिकारी लालगंज की कार्यशैली से अधिवक्ता लंबे समय से परेशान हैं। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार शिकायतें की गईं और कार्य बहिष्कार भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि आश्वासन दिए जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और कथित वसूली एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने से उनमें भारी नाराजगी है। इसके चलते कई महीनों से आंदोलन और कार्य बहिष्कार की स्थिति बनी हुई है।

अधिवक्ता समिति ने जिलाधिकारी से मांग की है कि न्यायिक व्यवस्था में सुधार और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी को लालगंज तहसील से तत्काल हटाया जाए।
अधिवक्ताओं ने एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि उपजिलाधिकारी की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ता समिति पिछले एक माह से कार्य बहिष्कार कर रही है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य पूर्व तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी एडवोकेट स्वयं प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट शिवम पांडे एडवोकेट उमाशंकर सिंह पटेल शरद मौर्य एडवोकेट कुंवर मौर्य एडवोकेट संजयमौर्य आशीष त्रिपाठी कुंवार मौर्या ह्रिदय शंकर चतुर्वेदी राजकुमार पांडे अशोक पाण्डे परशुराम मौर्य सहित तहसील के अधिवक्ता मौजूद रहे

Comments