आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पिंक डे के जरिए महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा -: डॉ. पंकज भूषण

एनीमिया, पोषण और कैंसर की प्रारंभिक जांच पर जोर, जीविका व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से चलेगा जागरूकता अभियान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार - पटना/धनरुआ । आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक डे के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को फन एंड सिटी, धनरुआ में अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), धनरुआ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज भूषण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जीविका, झपाइगो और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।एनीमिया और कैंसर की प्रारंभिक जांच पर विशेष जोर

कार्यक्रम में जीविका की राज्य स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक सौम्या सहित जीविका के राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, झपाइगो के राज्य प्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सौम्या ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार के लिए जीविका और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्तर पर जागरूकता और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाया जा सकता है। वहीं, झपाइगो के राज्य प्रतिनिधि ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पिंक डे के प्रभावी संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की रणनीतियों पर चर्चा की।एनीमिया और कैंसर की प्रारंभिक जांच पर विशेष जोर

एनीमिया और कैंसर की प्रारंभिक जांच पर विशेष जोर

कानून और विज्ञान का संगम ही फोरेंसिक विज्ञान: डॉ जी.के. गोस्वामी Read More कानून और विज्ञान का संगम ही फोरेंसिक विज्ञान: डॉ जी.के. गोस्वामी

कार्यशाला में पिंक डे को एक निर्धारित दिवस के रूप में आयोजित कर महिलाओं को मातृ एवं प्रजनन स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण, पोषण संबंधी परामर्श, स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की प्रारंभिक जांच तथा गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग जैसी सेवाओं से जोड़ने पर चर्चा हुई। जीविका के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आवश्यक जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।एनीमिया और कैंसर की प्रारंभिक जांच पर विशेष जोर

छह दिन बाद भी सरकारी केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं Read More छह दिन बाद भी सरकारी केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने पिंक डे को महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं सशक्तीकरण का प्रभावी मंच बनाने तथा जीविका और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक रामनारायण प्रसाद सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए छात्र, प्रभात फेरी निकालकर दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश Read More मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए छात्र, प्रभात फेरी निकालकर दिया तनावमुक्त जीवन का संदेश

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार