पिपरी और शक्तिनगर पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

तीन पिपरी और दो शक्तिनगर थाना क्षेत्र से पकड़े गए अभियुक्त, हड़कंप

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी और शक्तिनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पिपरी पुलिस ने तीन अभियुक्तों राकेश गोंड उर्फ गुड्डू निवासी अगरडीहा मकरा, सिकंदर साहनी निवासी अगरडीहा मकरा तथा मेहताब अंसारी निवासी शिवा पार्क रेणुकूट को गिरफ्तार किया।

वहीं शक्तिनगर पुलिस ने रिंकू निवासी जमशीला और राकेश गुप्ता निवासी कोहरौल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी पांचों वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें