नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर रहेगा विशेष जोर, 2 नवंबर को होगी बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अपराह्न दो बजे से आयोजित होगी बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर 2 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होने वाले इस पुनरीक्षण में मतदाता सूची से छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के साथ ही 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का नाम दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 2 नवंबर 2026 को अपराह्न 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। संबंधित अधिकारियों एवं सभी आमंत्रित लोगों से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया है।


Comments