राज्यपाल के समक्ष सीपीएस की छात्राओं ने प्रस्तुत किया संपूर्ण वंदे मातरम्, ₹10 हजार की पुरस्कार राशि से हुईं सम्मानित

राजभवन में प्रस्तुति देने के लिए भी महामहिम राज्यपाल ने किया आमंत्रित, विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

छपरा (सारण) । सारण जिले के बनियापुर में खेल सम्मान भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बिहार के महामहिम राज्यपाल सैयद अता हसनैन की गरिमामयी उपस्थिति में सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस), छपरा की छात्राओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के संपूर्ण संस्करण की संगीतमय प्रस्तुति देकर समारोह में देशभक्ति का अद्भुत वातावरण बना दिया। छात्राओं की इस विशेष प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

सीपीएस की छात्राओं ने पूरे अनुशासन, मधुर स्वर, शानदार सुर-ताल और भावपूर्ण अंदाज में राष्ट्रगीत के संपूर्ण संस्करण का गायन किया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति से महामहिम राज्यपाल अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें 10 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इतना ही नहीं, महामहिम राज्यपाल ने छात्राओं को राजभवन में भी अपनी संगीतमय प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया। यह विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गौरव का क्षण रहा। छपरा

इस गौरवपूर्ण प्रस्तुति में सीपीएस की छात्राएं श्रुति सौम्या, पंखुड़ी, स्वीटी, गुनगुन एवं पल्लवी शामिल रहीं। छात्राओं को इस विशेष प्रस्तुति के लिए तैयार करने तथा संगीत निर्देशन एवं प्रशिक्षण में संगीत शिक्षिकाओं निहारिका सहाय एवं रूपाली मित्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, तबले पर शंकर सिंह और हारमोनियम पर निखिल शर्मा ने अपनी शानदार संगत से प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बना दिया।

इस उपलब्धि पर सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं, संगीत शिक्षिकाओं तथा वाद्य कलाकारों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के बल पर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल सीपीएस परिवार, बल्कि पूरे छपरा के लिए गर्व का विषय है।राज्यपाल के समक्ष सीपीएस की छात्राओं ने प्रस्तुत किया संपूर्ण वंदे मातरम्, ₹10 हजार की पुरस्कार राशि से हुईं सम्मानित

दीपावली से पहले किसानों को सम्मान निधि की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ खातों में पहुंचे 18,690 करोड़ रुपये Read More दीपावली से पहले किसानों को सम्मान निधि की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ खातों में पहुंचे 18,690 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा कि सीपीएस में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ कला, संगीत, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से जुड़े रचनात्मक अवसर भी उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके। छात्राओं की इस प्रस्तुति ने साबित कर दिया है कि उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और प्रोत्साहन से विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं।बहरहाल, महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित होना और राजभवन में प्रस्तुति देने का आमंत्रण मिलना सीपीएस परिवार के लिए अविस्मरणीय उपलब्धि बन गई है। विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है।

यूपी बोर्ड की कॉपियों का बदलेगा रंग-रूप, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड Read More यूपी बोर्ड की कॉपियों का बदलेगा रंग-रूप, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार