नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ के नारों से गूंजा लालगंज तहसील परिसर
एसडीएम की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, भ्रष्टाचार और दलालों के माध्यम से वसूली कराने का लगाया आरोप
मीरजापुर।
मीरजापुर। लालगंज तहसील में मंगलवार को अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में एसडीएम की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने "एसडीएम हटाओ, तहसील बचाओ" के नारे लगाए और अपना आक्रोश जताया। वही अधिवक्ता अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम लालगंज घूसखोरी का सीमा पार कर चुके हैं जब तक इनका स्थानांतरण नहीं होगा तब तक हम अधिवक्ता लगातार हड़ताल पर रहेंगे वहीं

अधिवक्ताओं का कहना है कि वे पिछले करीब एक महीने से एसडीएम लालगंज की कार्यशैली से नाराज हैं। उनका आरोप है कि तहसील में दलालों के माध्यम से धन वसूली कराने तथा आम लोगों के कार्यों में अनावश्यक देरी और लापरवाही बरतने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक एसडीएम लालगंज का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य पूर्व तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी एडवोकेट स्वयं प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट शिवम पांडे एडवोकेट उमाशंकर सिंह पटेल शरद मौर्य एडवोकेट कुंवर मौर्य एडवोकेट संजयमौर्य आशीष त्रिपाठी कुंवार मौर्या ह्रिदय शंकर चतुर्वेदी राजकुमार पांडे अशोक पाण्डे परशुराम मौर्य सहित तहसील के अधिवक्ता मौजूद रहे


Comments