योगी का राहुल-अखिलेश पर निशाना, बोले- हार के बहाने तलाशता है विपक्ष

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को किया संबोधित, एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस-सपा को घेरा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें कितनी भी बार लॉन्च कर ले, अब उनका राजनीतिक रॉकेट उड़ने वाला नहीं है। वहीं, अखिलेश यादव के बदला लेने संबंधी बयान पर कहा कि लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है।

मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के खिलाफ जनजागरण के लिए गोरखपुर की धरती से यह अभियान शुरू किया गया है।

अखिलेश के बयान पर किया पलटवार

योगी ने अखिलेश यादव के हर लाठी और जख्म का बदला लेने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता अपने मताधिकार से बदलाव करती है। वर्ष 2014 और 2017 के चुनावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने अपने फैसले से सत्ता परिवर्तन किया था।

सपा सरकार बनी तो मुफ्त राशन के साथ देंगे सरसों का तेल: अखिलेश Read More सपा सरकार बनी तो मुफ्त राशन के साथ देंगे सरसों का तेल: अखिलेश

एसआईआर के विरोध पर कांग्रेस से सवाल

राजभर का अखिलेश पर हमला, पीडीए को बताया ‘पीट देगा अहीर’ Read More राजभर का अखिलेश पर हमला, पीडीए को बताया ‘पीट देगा अहीर’

मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों तथा मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने पर विपक्ष को आपत्ति क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष कभी ईवीएम तो कभी निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाता है।

अमेरिका में एयरलाइन संकट जारी, शनिवार को भी 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द Read More अमेरिका में एयरलाइन संकट जारी, शनिवार को भी 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

आपातकाल और सिख विरोधी हिंसा का भी उठाया मुद्दा

योगी ने कांग्रेस पर आपातकाल लगाने और वर्ष 1984 की सिख विरोधी हिंसा को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाली कांग्रेस को आपातकाल के दौरान हुई ज्यादतियों और सिख विरोधी हिंसा के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर चुनावी असफलताओं के बावजूद आत्ममंथन नहीं करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले की सपा सरकारों पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि उस दौर में प्रदेश में 1,500 से अधिक दंगे हुए थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा की पदयात्रा को उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ा अभियान बताया।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन, प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें