राजनीति
भारत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में स्टेशन रोड स्थित बाल्मीकि आश्रम पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित
Published On
By विवेक शर्मा
टूण्डला के स्टेशन रोड स्थित बाल्मीकि आश्रम पर बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि हरीश चौधरी ने साफ-सफाई व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों के हितों और सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त: नगला बीच में SDM ने किया निरीक्षण, 2 नवंबर तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
Published On
By विवेक शर्मा
नगला बीच में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त! SDM टूण्डला ने पुलिस बल के साथ बाजार और मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर दुकानदारों को 2 नवंबर तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। निर्धारित समय सीमा के बाद अतिक्रमण मिलने पर बुलडोजर से कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन की इस पहल से जाम और सड़क हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
एटा-टूण्डला मार्ग पर टैंकर की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत, चार घंटे तक लगा जाम
Published On
By विवेक शर्मा
एटा-टूण्डला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 14 वर्षीय हर्ष की मौत,राजावली क्षेत्र के नगला सिकंदर में तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किशोर हर्ष गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। बहन को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रहा था परिवार का इकलौता बेटा। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, करीब 4 घंटे तक ठप रहा यातायात।
प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला का परचम
Published On
By विवेक शर्मा
सरस्वती शिशु मंदिर टूण्डला के विद्यार्थियों ने प्रांतीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लहराया परचम। राधिका थेनुआ ने कथा कथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि काव्या, जानवी, रोहन और दीपिका ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने दो उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर दी पदोन्नति की बधाई
Published On
By विवेक शर्मा
फिरोजाबाद पुलिस विभाग में पदोन्नति की खुशी! एसएसपी आदित्य लांग्हे ने उपनिरीक्षक बृजकिशोर राय और शेरपाल सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नति की बधाई दी। दोनों अधिकारियों को नए पद की जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
काव्य गोष्ठी में गूंजा संदेश—‘रावण अभी मरा नहीं है’
Published On
By हर्षिता यादव
बरेली। श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्याधाम की बरेली इकाई की ओर से सोमवार शाम गूगल मीट पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। ‘रावण अभी मरा नहीं है’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में कवि-कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से...
पशु आरोग्य मेले में 679 पशुओं का हुआ उपचार
Published On
By विवेक शर्मा
फिरोजाबाद के ग्राम मोहम्मदी में पशु चिकित्सालय नगला बीच की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला एवं शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 679 पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया और आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में पशु चिकित्सकों, पशुमित्रों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आश्रम मंदिर में हुआ हवन-पूजन
Published On
By विवेक शर्मा
टूण्डला में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आश्रम मंदिर में हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया और उनके आदर्शों, सामाजिक समरसता, एकता व भाईचारे के संदेश को याद किया। कार्यक्रम में अशोक खरे, देशदीपक मेवाती, ज्वाला प्रसाद, संजीव वाल्मीकि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद में टेशू-झांझी विसर्जन के दौरान भीषण हादसा, चार की मौत
Published On
By विवेक शर्मा
फिरोजाबाद के छटनपुर गांव में टेशू-झांझी विसर्जन के दौरान बेकाबू कार ने दो स्थानों पर ग्रामीणों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन किशोरियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुआ मंथन
Published On
By विवेक शर्मा
टूण्डला में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, संगठन की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के भरवाए गए फॉर्म-6
Published On
By विवेक शर्मा
जनपद फिरोजाबाद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हेल्प डेस्क लगाकर पात्र छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म-6 भरवाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कल्पना जायसवाल के निर्देशन में ईएलसी सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हिमांशु शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय के निर्देशन में श्री गर्ग इंटर कॉलेज, इटौरा और आरपीएस इंटर कॉलेज, भोडेला में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चला सघन चेकिंग अभियान
Published On
By विवेक शर्मा
एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में टूण्डला के सुभाष चौराहे पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले और आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने वालों की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

