नोएडा में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने किया उद्घाटन, युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में युवाओं को उभरती तकनीकों और भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक नई पहल की गई है। प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के मार्गदर्शन में स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य युवाओं को हरित विनिर्माण, औद्योगिक स्थिरता और एआई के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण देना है।

नोएडा में ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

यह केंद्र 1एम1बी फाउंडेशन, सहयोगी संस्थाओं और माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से स्थापित किया गया है। यहां युवाओं को ऊर्जा एवं संसाधन दक्षता बढ़ाने, औद्योगिक प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने, अपशिष्ट कम करने, गुणवत्ता नियंत्रण और आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने में एआई के उपयोग से परिचित कराया जाएगा। इसके साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और संसाधन-कुशल उत्पादन जैसे क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्यमिता पर रहेगा जोर

उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोगः सम्बद्ध प्राइमरी सहायक अध्यापक भर्ती में विशेष शिक्षा डिप्लोमा व बी.एल.एड. भी शामिल Read More उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोगः सम्बद्ध प्राइमरी सहायक अध्यापक भर्ती में विशेष शिक्षा डिप्लोमा व बी.एल.एड. भी शामिल

केंद्र में केवल सैद्धांतिक जानकारी देने के बजाय परियोजना आधारित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, इंटर्नशिप और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करना और उन्हें रोजगार के साथ स्वरोजगार के लिए भी तैयार करना है।

राजनीतिक विचारधारा के आधार पर नहीं रोकी जाएगी सरकारी नौकरी Read More राजनीतिक विचारधारा के आधार पर नहीं रोकी जाएगी सरकारी नौकरी

उद्घाटन समारोह में मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से युवाओं को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। भारत तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं को इस मंच का लाभ उठाकर नए विचारों पर काम करना चाहिए और उपयोगी उत्पाद विकसित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी पाने योग्य बनाना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार सृजित करने और अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए भी सक्षम बनाना है।

कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई पीईटी-2026, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा Read More कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई पीईटी-2026, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

एआई आधारित भविष्य की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

माइक्रोसॉफ्ट की वरिष्ठ निदेशक (एलिवेट सीएसआर) मंजू धस्माना ने कहा कि यह केंद्र उत्तर प्रदेश को एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह माइक्रोसॉफ्ट एलिवेट की ‘एआई एंड जॉब्स’ की अवधारणा को आगे बढ़ाता है।

नोएडा का यह केंद्र देश में विकसित किए जा रहे पांच ग्रीन स्किल्स एवं एप्लाइड एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के नेटवर्क का हिस्सा है। इस नेटवर्क में बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद और अहमदाबाद के केंद्र भी शामिल हैं। वर्ष 2030 तक इस पहल के माध्यम से एक लाख युवाओं को एप्लाइड एआई और ग्रीन स्किल्स का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे युवा

प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के सहयोग से शुरू हुई यह पहल विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे युवाओं को टिकाऊ औद्योगिक विकास और तकनीकी नवाचार से जुड़े क्षेत्रों में अपनी क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, डीन प्रो. राजीव वार्ष्णेय, माइक्रोसॉफ्ट की वरिष्ठ निदेशक मंजू धस्माना तथा 1एम1बी फाउंडेशन के संस्थापक एवं मुख्य मार्गदर्शक मानव सुबोध सहित शासन, शिक्षा जगत और उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधि एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें