पांच घंटे में मासूम को परिजनों से मिलाया, कोन पुलिस की सराहनीय पहल

ऑपरेशन मुस्कान के तहत लावारिस मिले चार वर्षीय बच्चे को सकुशल परिवार के सुपुर्द किया

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए लावारिस अवस्था में मिले चार वर्षीय मासूम बच्चे को महज पांच घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया।

IMG-20261101-WA0099

जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को थाना कोन क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्चा लावारिस अवस्था में घूमता मिला। कम उम्र के कारण वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ था। पुलिस ने तत्काल बच्चे को संरक्षण में लेकर परिजनों की तलाश शुरू की। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।

धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान का चतुर्थ स्थापना दिवस संपन्न Read More धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान का चतुर्थ स्थापना दिवस संपन्न

पुलिस की जांच में बच्चे की पहचान ग्राम देवाटन निवासी सद्दाम हुसैन के पुत्र के रूप में हुई। इसके बाद आवश्यक तस्दीक कर बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सोनभद्र पुलिस और कोन पुलिस का आभार जताया।

एकल विद्यालय ने मनाया दीपावली सम्मान समारोह Read More एकल विद्यालय ने मनाया दीपावली सम्मान समारोह

सोनभद्र पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को सार्वजनिक स्थानों पर अकेला न छोड़ें तथा किसी भी बच्चे के लावारिस मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ, निकाली गई रैली Read More दीप प्रज्ज्वलन के साथ यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ, निकाली गई रैली

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें