दीपावली पर्व को लेकर करमा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने व्यापारियों को सतर्कता बरतने और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की दी सलाह

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

करमा/सोनभद्र। आगामी धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर मंगलवार शाम करमा थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की गई।

IMG-20261103-WA0160

क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों को धनतेरस के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अपराधी के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट करने से बचने की हिदायत दी।

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक Read More त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

उन्होंने दीपावली पर पटाखों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

गुण्डा एक्ट के तहत रवि रावण छह माह के लिए जिला बदर Read More गुण्डा एक्ट के तहत रवि रावण छह माह के लिए जिला बदर

बैठक में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, मनोज कुमार सिंह, राजकुमार तिवारी, रामानंद मौर्य, राजू केसरी, ओमप्रकाश पांडेय, रत्नेश कुमार सिंह सहित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

चोपन घाट पर जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर चलाया जागरूकता अभियान Read More चोपन घाट पर जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार