गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने धर दबोचा

गोवंश तस्करी के मामले में भी दर्ज है मुकदमा, झारखंड का निवासी है आरोपी

राजेश तिवारी Picture
Published On

विण्ढमगंज (सोनभद्र) संवाद। विण्ढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क से बालगोविन्द गुप्ता पुत्र स्व. बेगू गुप्ता निवासी बीरबल, थाना धुरकी, जनपद गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना विण्ढमगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 130/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र, हेड कांस्टेबल महफूज अली और कांस्टेबल अजय शामिल रहे।

अपराध नियंत्रण और त्योहारों की सुरक्षा को लेकर एसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश Read More अपराध नियंत्रण और त्योहारों की सुरक्षा को लेकर एसपी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें