जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में भाजपा अमेठी की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न
गौरीगंज, अमेठी। भारतीय जनता पार्टी जनपद अमेठी की मासिक जिला कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को मुख्यालय गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अमेठी के जिला प्रभारी सुनील सिंह उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व में संपन्न संगठनात्मक एवं पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत हुई। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए नव मतदाता सम्मेलन, मतदाता पुनरीक्षण, सक्रिय सदस्य सम्मेलन, शक्ति केंद्रों पर पदाधिकारियों का प्रवास तथा जनप्रतिनिधियों के शक्ति केंद्र स्तर पर प्रवास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना है।मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कस लें और दिन-रात एक करके उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और भ्रांतियों का कार्यकर्ताओं को संयमित, मर्यादित एवं तथ्यों के आधार पर प्रभावी जवाब देना है। संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि जब भाजपा सशक्त होगी, तभी भारत सशक्त होगा। आज विपक्ष और कुछ आसुरी शक्तियां जातिवाद एवं क्षेत्रवाद के माध्यम से समाज को बांटकर भाजपा तथा देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में प्रत्येक कार्यकर्ता को 'सशक्त भाजपा, सशक्त भारत और सशक्त उत्तर प्रदेश' के संकल्प के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही इन विभाजनकारी शक्तियों का सबसे प्रभावी जवाब है।
भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी एवं गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।बैठक के दौरान हाल ही में घोषित अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित चौधरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह एवं पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीनाथ वर्मा का जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन होने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।वहीं गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने के पश्चात जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर गौरीगंज विधानसभा प्रभारी राय साहब सिंह, जगदीशपुर विधानसभा प्रभारी श्याम बहादुर पांडेय तथा जगदीशपुर विधानसभा के विस्तारक मृत्युंजय मिश्रा एवं अमेठी विधानसभा के विस्तारक धर्मानंद पांडेय की उपस्थिति भी रही।बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, विधानसभा प्रभारी सुरेश तिवारी, जिला महामंत्री विष्णु मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पासी, राम उंजोर पाल, जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज, जिला मंत्री आशा बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, राजेश सिंह, शेखर तिवारी सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
yogi adityanath amethi news uttar pradesh bjp Uttar Pradesh Politics Sudhanshu Shukla Gauriganj News BJP Organization political news india Amethi political news UP Assembly Election 2027 #SwatantraPrabhat BJP Workers Meeting BJP Election Preparation Rakesh Pratap Singh BJP District President Amethi BJP BJP District Working Committee BJP Meeting 2026 Sunil Singh BJP BJP Organizational Activities BJP Government UP Voter Revision Campaign New Voter Conference Active Membership Campaign Shakti Kendra Meeting


Comments