राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- PDA में ‘D’ का मतलब दलितों से दूरी

कहा- रामपुर में ‘A’ और बनारस में ‘P’ से मिले, दलितों के बीच जाने से क्यों कतरा रहे सपा प्रमुख

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव के पीडीए में ‘डी’ का मतलब दलितों को दूर से प्रणाम करना है। राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सपा प्रमुख को निशाने पर लेते हुए उन्हें जमीन पर उतरकर आम जनता के बीच जाने की नसीहत दी।

ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव रामपुर में ‘ए’ यानी अल्पसंख्यक वर्ग से मिलते हैं और बनारस में ‘पी’ यानी पिछड़े वर्ग के लोगों के घर-दुकानों तक पहुंचते हैं, लेकिन ‘डी’ यानी दलितों से दूरी बनाए रखते हैं। उन्होंने सवाल किया कि पीडीए की राजनीति करने वाले सपा प्रमुख दलित परिवारों के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानने से क्यों बच रहे हैं?

'जमीन पर उतरकर देखिए, कितना बदला यूपी'

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को दलित परिवारों के बीच जाकर मौजूदा हालात देखने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार में दलित परिवारों को पक्के मकान, शौचालय और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजेगी जनता: केशव मौर्य Read More 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजेगी जनता: केशव मौर्य

उन्होंने सपा के पूर्व शासनकाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की अनदेखी हुई। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को केवल अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं तक सीमित रहने के बजाय आम लोगों के बीच भी जाना चाहिए। जनता से सीधा संवाद करने पर ही उन्हें प्रदेश में हुए बदलाव और जमीनी स्थिति की वास्तविक जानकारी मिलेगी।

कनॉट प्लेस में दुकानें बंद मिलने पर राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए जबरन बंद कराने के आरोप Read More कनॉट प्लेस में दुकानें बंद मिलने पर राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए जबरन बंद कराने के आरोप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार