फीचर्ड

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त ने तेजपुर में परखी तैयारियां, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बस्ती में यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारम्भ, डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा
दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण
बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसल, उचित मुआवजे के लिए अभिषेक कुमार ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर एकता और अखंडता का लिया संकल्प

पटेल उद्यान में हुआ वृक्षारोपण, मेधावी बच्चों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

अनपरा (सोनभद्र)। पटेल सेवा समिति अनपरा के तत्वावधान में शनिवार देर शाम पटेल उद्यान में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार कटियार एवं विशिष्ट अतिथियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया।

IMG-20261101-WA0070

इस अवसर पर अतिथियों ने पटेल उद्यान परिसर में वृक्षदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई Read More सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई

मुख्य अतिथि इं. अजय कुमार कटियार ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में एकता, अनुशासन और सेवा की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने पटेल सेवा समिति के वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ Read More वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

महाप्रबंधक इं. चंद्र प्रकाश ने कहा कि देश को संगठित करने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। उनके द्वारा स्थापित प्रशासनिक व्यवस्था आज भी राष्ट्र की रीढ़ है। मुख्य वक्ता अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल उर्फ दयालू ने कहा कि सरदार पटेल केवल राजनेता नहीं, बल्कि भारत के वास्तविक शिल्पकार थे। उनकी विचारधारा जाति-पाति और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सोचने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सरोज सिंह, इं. चंद्रमा प्रसाद और इं. डीके सिंह ने भी सरदार पटेल के व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण, किसान हित और महिला सशक्तीकरण में उनके योगदान पर विचार रखे।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने  धर दबोचा Read More गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, विण्ढमगंज पुलिस ने धर दबोचा

कार्यक्रम के दौरान कक्षा एक से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. अदालत वर्मा ने की तथा संचालन इं. धर्मेंद्र रामकरन और अभिषेक सिंह ने किया।

इस मौके पर महाप्रबंधक प्रशासन इं. शोभनाथ मिश्रा, इं. प्रशांत त्रिपाठी, इं. निखिल चतुर्वेदी, इं. निशीथ शर्मा, उपसमादेष्टा अरविंद कुमार, आरके शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार, अधीक्षण अभियंता इं. राजेश कुमार सिंह सहित परियोजना के कई अधिकारी, समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार