केन्या में यूपी के खाद्य प्रसंस्करण मॉडल की चर्चा, प्रवासी भारतीयों ने बीएल मीणा का किया स्वागत

नैरोबी में आयोजित सम्मान समारोह में व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर हुई बातचीत, यूपी में निवेश के लिए प्रवासियों को दिया आमंत्रण

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ, 2 नवंबर। उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण और कृषि क्षेत्र में संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से केन्या पहुंचे राजस्व परिषद के अध्यक्ष एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा का राजधानी नैरोबी में प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। पूर्वी अफ्रीका में पहली बार आयोजित 13वें विश्व आलू कांग्रेस में उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे मीणा के सम्मान में ग्लोबल टैक्सपेयर्स ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष खेमका की पहल पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इसमें केन्या के प्रमुख भारतीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

समारोह में मनीष खेमका ने कहा कि मीणा ने प्रवासी भारतीय समुदाय के आतिथ्य को स्वीकार कर सभी को सम्मानित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुलाकात और संवाद से उत्तर प्रदेश तथा केन्या के बीच सामाजिक एवं आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

प्रवासी भारतीयों को यूपी में कारोबार का न्योता

कार्यक्रम में मौजूद प्रवासी भारतीयों ने उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात पर प्रसन्नता जताई। इस दौरान बीएल मीणा ने उन्हें प्रदेश में व्यापार और निवेश की संभावनाओं से जुड़ने का आमंत्रण दिया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उत्तर प्रदेश के बलिया मूल के और उत्तर प्रदेश केन्या एसोसिएशन के चेयरमैन शैलेश राय ने बताया कि वह करीब 25 वर्षों से नैरोबी में रहकर फूलों के निर्यात का कारोबार कर रहे हैं। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में आए बदलाव के चलते प्रवासी भारतीयों का अपने प्रदेश की ओर रुझान बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध पैथोलॉजी की शिकायत, कार्रवाई की मांग Read More मुख्यमंत्री पोर्टल पर अवैध पैथोलॉजी की शिकायत, कार्रवाई की मांग

राजस्थान फाउंडेशन के नैरोबी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. सोनवीर सिंह, इंडिया-केन्या चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अभिषेक राणा और राजस्थान एसोसिएशन ऑफ केन्या के अध्यक्ष विवेक शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने भारत और उत्तर प्रदेश में कारोबार की संभावनाओं तथा प्रवासी भारतीयों के सहयोग से आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव Read More हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा 24% घटा, रिकॉर्ड राजस्व के बावजूद लागत का दबाव

केन्या के उद्योगपतियों ने भी दिखाई कारोबारी रुचि

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में योगी आदित्यनाथ को मिला पहला स्थान Read More फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में योगी आदित्यनाथ को मिला पहला स्थान

मनीष खेमका के अनुसार, नैरोबी में आयोजित स्वागत समारोह से पहले नैवाशा में विश्व आलू कांग्रेस-2026 के दौरान केन्या के उद्योगपति और कृषि क्षेत्र से जुड़े कारोबारी डॉ. बिमल कांटारिया ने भी बीएल मीणा से मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के साथ कारोबार की संभावनाओं में रुचि जताई और केन्या में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

डॉ. कांटारिया पूर्वी अफ्रीका की कृषि निवेश कंपनी एल्गॉन केन्या लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। कंपनी केन्या, तंजानिया, युगांडा, इथियोपिया और जाम्बिया में कारोबार करती है तथा 600 से अधिक लोगों को रोजगार देती है। उनके परिवार की जड़ें गुजरात के राजकोट से जुड़ी हैं और उनके दादा वर्ष 1898 में केन्या पहुंचे थे।

खेमका ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों में बसे प्रवासी भारतीयों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पहचान बनाई है। उन्हें देश और प्रदेश के विकास से जोड़ने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उनके मुताबिक, प्रवासी समुदाय और स्थानीय उद्योगों के बीच सहयोग से व्यापारिक अवसरों का विस्तार हो सकता है।

आलू उत्पादन में यूपी की अहम हिस्सेदारी

भारत दुनिया में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक देश है। देश में प्रतिवर्ष करीब 5.5 से 6 करोड़ मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होता है। इसमें उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत से अधिक बताई जाती है। प्रदेश में आलू उत्पादन के साथ खाद्य प्रसंस्करण, भंडारण और मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में भी व्यापक संभावनाएं हैं। विश्व आलू कांग्रेस में प्रदेश की भागीदारी को इन्हीं अवसरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

स्वागत समारोह में हिंदू काउंसिल ऑफ केन्या की अध्यक्ष सुजाता कोटामराजू, परेश शाह, शेखर अगस्त्य राजू, विमल चड्ढा, निखिलेश श्रीवास्तव और शेफाली मोंगिया सहित अनेक प्रवासी भारतीय मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें