सनातन पर बयानबाजी को लेकर संगीत सोम का अखिलेश पर हमला

बोले- अयोध्या की तरह मथुरा में भी बनेगा भव्य मंदिर, सपा प्रमुख पर रामभक्तों के प्रति विरोधी सोच रखने का लगाया आरोप

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। भाजपा नेता संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सनातन धर्म और मंदिरों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव खुद सामने आने के बजाय अपने समर्थकों से सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी करवा रहे हैं। संगीत सोम ने सपा नेता एसटी हसन और राजकुमार भाटी के कथित विवादित बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके पीछे अखिलेश यादव की सोच है। उन्होंने सपा प्रमुख पर सनातन धर्म तथा भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के प्रति विरोधी रुख रखने का आरोप भी लगाया।

राम मंदिर को लेकर एसटी हसन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संगीत सोम ने कहा कि सपा नेता के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि दीपावली के बाद अयोध्या में राम मंदिर गिराने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब रामभक्तों की सरकार है। संगीत सोम ने सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्व में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई गईं और लाठियां बरसाई गईं।

अयोध्या की तरह मथुरा में भी बनेगा भव्य मंदिर

संगीत सोम ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है और मथुरा में भी इसी तरह भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दीपोत्सव और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए परंपराओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उनके मुताबिक, अखिलेश यादव को प्रदेश में हो रहा सांस्कृतिक विकास स्वीकार नहीं हो रहा है।

कारसेवकों पर गोलीबारी को जायज ठहराने पर भड़के भाजपा प्रवक्ता Read More कारसेवकों पर गोलीबारी को जायज ठहराने पर भड़के भाजपा प्रवक्ता

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें