फसल बर्बादी पर किसानों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

अतिवृष्टि और अर्नब तूफान से हुए नुकसान का होगा आकलन, निर्धारित सीमा से अधिक क्षति पर भी राहत देने की तैयारी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। अतिवृष्टि और अर्नब तूफान से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचकर फसल क्षति का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को बिना देरी मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि फसल नुकसान निर्धारित मुआवजे के दायरे से अधिक होने पर भी किसानों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके लिए फील्ड स्तर के अधिकारी वास्तविक नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रभावित किसानों को उचित सहायता मिल सके।

कोई प्रभावित किसान राहत से न रहे वंचित

सीएम योगी ने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ नुकसान का सर्वे और मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। नुकसान के आकलन से लेकर मुआवजा वितरण तक किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रभावित किसान सरकारी राहत से वंचित न रहे।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री ए.के. शर्मा ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित Read More महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री ए.के. शर्मा ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें