पहले वसूली और माफियाराज का माहौल था, अब विकास और सुरक्षा का भरोसा : कीर्तिवर्धन सिंह

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने गोंडा में विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

हर्षिता यादव  Picture
Published On

गोंडा। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में जिले की विकास परियोजनाओं के लिए उनका आभार जताया। मंच से अवधी अंदाज में जनता का अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा, ''का हालचाल हौ भाई सबके, मजा मा हैं सब जने?'' उनके इस स्थानीय संबोधन पर सभा में मौजूद लोगों ने उत्साह जताया।

अपने संबोधन में कीर्तिवर्धन सिंह ने वर्ष 2014 से पहले और 2017 के बाद के हालात की तुलना करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले बिजली, सड़क और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था। उनके अनुसार, उस दौर में भ्रष्टाचार और माफिया का प्रभाव था, जबकि आज विकास कार्यों के साथ आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिला है।

युवाओं से बोले- पुराने दौर को याद रखना जरूरी

केंद्रीय मंत्री ने खास तौर पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने अभिभावकों से पहले के हालात की जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ने वह समय नहीं देखा, जब बिजली की उपलब्धता अनिश्चित थी, सड़कें जर्जर थीं और कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता रहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय वसूली और माफिया का दबदबा था, जबकि बसपा शासन में भी जनप्रतिनिधियों से धन वसूले जाने की शिकायतें सामने आती थीं।

सपा सरकार बनी तो मुफ्त राशन के साथ देंगे सरसों का तेल: अखिलेश Read More सपा सरकार बनी तो मुफ्त राशन के साथ देंगे सरसों का तेल: अखिलेश

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से आजीविका के अवसर मिल रहे हैं। महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले परिवारों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी और उन्हें घर से बाहर भेजने में भी डर लगता था। अब परिस्थितियों में बदलाव आया है।

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से भाजपा को फर्क नहीं पड़ेगा: अनिल राजभर Read More ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से भाजपा को फर्क नहीं पड़ेगा: अनिल राजभर

सड़कों, बिजली और राशन की सुविधाओं में बदलाव का किया जिक्र

भाजपा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जिन्ना से की तुलना Read More भाजपा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जिन्ना से की तुलना

कीर्तिवर्धन सिंह ने मनकापुर-गौरा चौकी और दरजीकुआं-बभनान मार्गों का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले लंबे समय तक सड़कें बदहाल रहीं और लोगों को गड्ढों के बीच सफर करना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकारों ने इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। बिजली व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले गांवों में बिजली आने का कोई निश्चित समय नहीं होता था और लोगों को सीमित आपूर्ति से काम चलाना पड़ता था। अब गांवों में बिजली की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे किसानों को सिंचाई और घरेलू कामों में सुविधा मिल रही है।

उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में आए बदलाव का भी उल्लेख किया। कहा कि पहले गरीब परिवारों को राशन के लिए परेशान होना पड़ता था, जबकि अब पात्र लोगों को बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से निर्धारित राशन मिल रहा है। उन्होंने इसे सरकार की योजनाओं से आम लोगों के जीवन में आए बदलाव का उदाहरण बताया।

गोंडा को मेडिकल कॉलेज और अन्य परियोजनाओं की सौगात के लिए जताया आभार

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोंडा यात्राओं और जिले में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ कई बार गोंडा आए और जिले की समस्याओं तथा जरूरतों पर ध्यान दिया। उनके अनुसार, इससे पहले किसी मुख्यमंत्री ने जिले की ओर इस तरह ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, पुलों और बिजलीघरों सहित विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे जिले में सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

उन्होंने कहा कि गोंडा की धरती का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है। यह क्षेत्र महाराजा देवी बख्श सिंह जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरों की विरासत से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का नाम महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर रखकर क्षेत्र के गौरव को सम्मान दिया है। उन्होंने छपिया की ऐतिहासिक पहचान का भी उल्लेख किया।

अपने संबोधन के अंत में कीर्तिवर्धन सिंह ने लोगों से विकास कार्यों और पुराने दौर के अनुभवों को याद रखने की अपील की। उनके भाषण के दौरान सभा में कई बार 'जय श्रीराम' के नारे भी गूंजे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें