उत्तर प्रदेश के राजस्व संग्रह में 1,939 करोड़ की बढ़ोतरी

अक्टूबर में सरकार को मिले 19,686 करोड़ रुपये, जीएसटी से सर्वाधिक 1,323 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। अक्टूबर माह में प्रदेश सरकार को प्रमुख कर एवं करेत्तर राजस्व मदों से कुल 19,686 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 17,747 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था। इस तरह अक्टूबर 2025 की तुलना में अक्टूबर 2026 में राजस्व प्राप्ति 1,939 करोड़ रुपये बढ़ गई।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 8,154 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी माह में 6,831 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। इस मद में 1,323 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। इसी तरह स्टाम्प एवं निबंधन विभाग को 2,714 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो पिछले वर्ष के 2,287 करोड़ रुपये के मुकाबले 427 करोड़ रुपये अधिक है। वैट से इस वर्ष 2,705 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 2,402 करोड़ रुपये था। इस मद में 303 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग का राजस्व भी 300 करोड़ रुपये से बढ़कर 356 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस तरह इस मद में 56 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। वहीं, आबकारी विभाग को अक्टूबर 2026 में 4,495 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि पिछले वर्ष इसी माह में 4,508 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। परिवहन विभाग की प्राप्तियां भी पिछले वर्ष के 1,419 करोड़ रुपये से घटकर इस बार 1,262 करोड़ रुपये रह गईं।

अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने के निर्णय का स्वागत

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अग्निवीरों की सेवा अवधि में दो वर्ष की वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों की प्रारंभिक नियुक्ति चार वर्ष के लिए की गई थी। अब 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सशस्त्र बलों में समायोजित करने और शेष 75 प्रतिशत की सेवा अवधि दो वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

जनता दर्शन में महिला को मिला भरोसा, पति के इलाज में मदद करेंगे सीएम योगी Read More जनता दर्शन में महिला को मिला भरोसा, पति के इलाज में मदद करेंगे सीएम योगी

खन्ना ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह निर्णय देश की सेवा में समर्पित युवाओं का मनोबल बढ़ाने और उनके भविष्य को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

2017 से पहले उपेक्षा और अव्यवस्था का दंश झेल रही थी अयोध्या: योगी Read More 2017 से पहले उपेक्षा और अव्यवस्था का दंश झेल रही थी अयोध्या: योगी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें