दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीप

कीर्तिमान बनाने की तैयारी में जुटे हजारों विद्यार्थी और स्वयंसेवक, निर्धारित ब्लॉकों में शुरू हुई दीप सजाने की व्यवस्था

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। रामनगरी में दसवें दीपोत्सव-2026 को भव्य बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार राम की पैड़ी के सभी 56 घाटों पर 30 लाख दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे समय से पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के हजारों विद्यार्थी स्वयंसेवक के रूप में जुट गए हैं। बसों से राम की पैड़ी पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने निर्धारित घाटों पर दीप सजाने का काम शुरू कर दिया है।

विद्यार्थियों को सौंपी गई घाटों की जिम्मेदारी

दीपोत्सव की तैयारियों में विश्वविद्यालय परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों और स्थानीय इंटरमीडिएट कॉलेजों के विद्यार्थी भी भागीदारी कर रहे हैं। सभी 56 घाटों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। विद्यार्थियों के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है।

कतारों में सजाए जा रहे दीप

छठ पूजा को लेकर बेलन बरौधा में तैयारियां तेज, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की उठी मांग Read More छठ पूजा को लेकर बेलन बरौधा में तैयारियां तेज, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की उठी मांग

घाट समन्वयकों और प्रभारियों की देखरेख में स्वयंसेवक निर्धारित ब्लॉकों और कतारों में दीप सजा रहे हैं। इससे मुख्य आयोजन के दिन उनमें तेल और बाती डालने के साथ दीप प्रज्ज्वलित करने में आसानी होगी। स्वयंसेवकों को अपने आवंटित घाटों पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया धान खरीद का शुभारम्भ Read More क्रय केन्द्र सदर प्रथम ए पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया धान खरीद का शुभारम्भ

कुलपति कर रहे तैयारियों की निगरानी

फार्मासिस्टों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना, मांगें नहीं मानी तो 20 नवंबर को लखनऊ में धरना और हड़ताल की चेतावनी Read More फार्मासिस्टों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना, मांगें नहीं मानी तो 20 नवंबर को लखनऊ में धरना और हड़ताल की चेतावनी

कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप दीप सजाने और स्वयंसेवकों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी से दसवें दीपोत्सव की तैयारियां समय से पूरी होंगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें