हरदिया चौराहे पर देशी शराब की दुकान के संचालन पर सवा ल, सुबह 6:30 बजे नशे में धुत व्यक्ति ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर मारपीट पर उतारू
जनपद बस्ती के हरदिया चौराहे से सटी देशी शराब की दुकान के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है
बस्ती। जनपद बस्ती के हरदिया चौराहे से सटी देशी शराब की दुकान के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित समय सीमा के बावजूद दुकान पर सुबह से ही शराब की बिक्री होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि दुकान पर मानो 24 घंटे सेवा उपलब्ध हो।
मिली जानकारी के अनुसार,सियरापार निवासी दीपक चौधरी गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे बाइक से सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान कथित तौर पर शराब पीकर दुकान से बाहर निकल रहे एक व्यक्ति ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद वह व्यक्ति दीपक चौधरी के साथ मारपीट पर भी उतारू हो गया।
इस घटना ने शराब की दुकान के निर्धारित समय और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब दुकान खुलने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक बताया जा रहा है, तो सुबह 6:30 बजे दुकान से शराब पीकर व्यक्ति के निकलने का मामला जांच का विषय है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? यदि अधिकारियों को सूचना दी जाती है और फोन तक नहीं उठता, तो आम जनता अपनी शिकायत लेकर आखिर किसके पास जाए?
प्रशासन से सीधे सवाल
क्या हरदिया चौराहे की देशी शराब की दुकान निर्धारित समय से पहले संचालित हो रही है?
क्या आबकारी विभाग द्वारा दुकान की नियमित जांच की जाती है? सुबह-सुबह शराब पीकर वाहन चलाने और राहगीरों से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना या अप्रिय घटना का इंतजार कर रहे हैं?
अब देखना यह है कि आबकारी विभाग और जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और संबंधित दुकान की जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।जनहित में सवाल — क्या आम जनता की सुरक्षा से बढ़कर शराब की दुकानों का कारोबार हो गया है?**
UP police news basti news uttar pradesh crime news basti breaking news drunk driving Local News Basti district administration Basti Basti administration public safety news Road Safety Uttar Pradesh #SwatantraPrabhat Basti Excise Department Illegal Liquor Sale Excise Department Investigation Road Accident Risk Liquor Shop Complaint Hardiya Chauraha News Basti Liquor Shop Liquor Shop Timing Violation Uttar Pradesh Excise Department Country Liquor Shop Early Morning Liquor Sale Deepak Chaudhary Siyarapar News Drunk Man Assault


Comments