नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी ने दिलाई एकता की शपथ
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धासुमन, जिले के सभी थानों में भी हुए आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके बाद एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों और देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके संकल्प को स्मरण किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिले के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।


Comments