अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक में उठी आवाज, अधिवक्ताओं पर हमले और उत्पीड़न की घटनाओं पर जताई चिंता

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को दोपहर 2 बजे तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज स्थित अधिवक्ता भवन में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई गई।

एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। वे समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन वर्तमान समय में अधिवक्ताओं पर हमले, धमकी और उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं व्यापक अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम बनाना समय की मांग है।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने कहा कि अधिवक्ता संविधान, न्याय और विधि के शासन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो न्यायिक व्यवस्था भी प्रभावित होगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के विरुद्ध हिंसक घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और दोषियों को दंडित करने की प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग की।

लोहेपनिया में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन Read More लोहेपनिया में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन

बैठक का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता मृगराज सिंह ने किया। इस दौरान सुरेश सिंह कुशवाहा, रमेश चंद्र सिंह, बीपी सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, विजय शंकर सिंह, दशरथ यादव, संतोष पांडेय, मनीष कुमार पटेल, शाहनवाज आलम खान, टीटू गुप्ता, आदर्श देव पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

एसएमएस लखनऊ में भव्यता के साथ मनाई गई दीपावली गाला एवं डांडिया नाइट Read More एसएमएस लखनऊ में भव्यता के साथ मनाई गई दीपावली गाला एवं डांडिया नाइट

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें