नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में स्पष्टता और विश्वसनीयता का अभाव
कहा- चुनावी हार से हताश विपक्ष की राजनीति अराजकता की ओर, गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष के साथ पदयात्रा में होंगे शामिल
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उनके नेतृत्व में स्पष्टता, क्षमता और विश्वसनीयता की कमी बताई। बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार हार का सामना कर रहे विपक्ष की हताशा अब अराजकता की राजनीति में बदल रही है। जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के लोकतंत्र की गरिमा और उसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के प्रति जनजागरण और अराजकता के विरोध में बुधवार को गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे।
#YOGIADITYANATH #UPGovernment #BreakingNews #HindiNews #SwatantraPrabhat #NarendraModi #PoliticalNews #UPPolitics #Congress #UttarPradeshNews #BJP #LatestNews #LucknowNews #IndianPolitics #NitinNabin #SaveDemocracy #CMYogi #OppositionPolitics #GorakhpurNews #Gorakhpur #INDIAlliance #DemocracyMarch #StopAnarchy #BJPNationalPresident #YogiStatement


Comments