नशामुक्ति पर युवा संवाद में हुआ मंथन
विकसित भारत निर्माण पर जोर
लालगंज, प्रतापगढ़। नगर स्थित बहुगुणा पीजी कालेज में विकसित भारत को लेकर नशामुक्ति पर युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. डॉ. ऋचा सुकुमार एवं मुख्यअतिथि डा. लक्ष्मीकांत द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद जी तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वहीं नशामुक्ति को लेकर जागरूकता के तहत छात्र छात्राओं ने पोस्टर तथा श्लोगन की भी प्रभावी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डा. फर्णीन्द्र नारायण मिश्र ने विकसित भारत को नशामुक्त बनाने के लिए विषय परिवर्तन रखा। प्राचार्य डॉ. ऋचासुकुमार ने कहा कि युवा राष्ट्र का निर्माता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने व्यक्तित्व की सुरक्षा के लिए नशा जैसी घातक कुरीति से खुद बचाव करना होगा।
भागवतदत्त पीजी कालेज के हिन्दी प्राध्यापक डा. लक्ष्मीकांत द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि डा. निशान्त पाण्डेय ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. शिव कुमार यादव ने किया। इस मौके पर डा. वाचस्पति मिश्र, डा. संतोष मिश्र, डा. शैलेन्द्र सरोज, मयंक परमार, अरविन्द मौर्य एवं संतोष दुबे आदि रहे।
#SwatantraPrabhat #EducationNews #UttarPradeshNews #PratapgarhNews #प्रतापगढ़समाचार #YouthDialogue #युवासंवाद #ViksitBharat #विकसितभारत #LalganjNews #DrugFreeIndia #युवाशक्ति #राष्ट्रीयसेवायोजना #NSS #AntiDrugCampaign #DrugAwareness #StudentAwareness #YouthEmpowerment #NationalServiceScheme #NashaMukti #BahugunaPGCollege #नशामुक्तभारत #नशामुक्ति #लालगंजसमाचार #छात्रजागरूकता


Comments