दीवारों पर साकार होगी रामायण की गाथा, दीपोत्सव पर राममय दिखेगी अयोध्या

दसवें दीपोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी, रामकथा पार्क से लता मंगेशकर चौक तक दीवारों पर उकेरे जा रहे रामायण के प्रसंग

हर्षिता यादव  Picture
Published On

अयोध्या। दसवें दीपोत्सव-2026 को भव्य और यादगार बनाने के लिए रामनगरी को आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप अयोध्या को राममय बनाने के लिए शहर की सार्वजनिक दीवारों पर रामायण के प्रसंगों और धार्मिक कलाकृतियों को उकेरा जा रहा है। अयोध्या नगर निगम की ओर से रामकथा पार्क से लता मंगेशकर चौक तक दीवारों का आकर्षक चित्रांकन कराया जा रहा है। इनमें भगवान श्रीराम, माता सीता और रामायण के प्रमुख प्रसंगों के साथ पारंपरिक दीपों की आकृतियां भी बनाई जा रही हैं। कलाकार रंगों और कूची के माध्यम से रामकथा को दीवारों पर जीवंत रूप दे रहे हैं, ताकि दीपोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रामनगरी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक मिल सके।

रामायण के प्रसंगों से सजेगी रामनगरी की दीवारें

दीवारों पर भगवान श्रीराम, माता सीता और रामायण के अन्य प्रमुख पात्रों के चित्र उकेरे जा रहे हैं। इनके साथ पारंपरिक दीपों की आकर्षक आकृतियां और दीपोत्सव-2026 के स्वागत संदेश भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। रोशनी के बीच ये कलाकृतियां शहर की सुंदरता को नया आयाम देंगी। नगर निगम का यह प्रयास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी प्रमुखता से सामने लाया जा रहा है।

चित्रांकन से नई पीढ़ी तक पहुंचेगी रामकथा

डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव Read More डा० अपर्णा तिवारी ने "फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन" की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का गौरव

दीपोत्सव के अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में नगर निगम शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को विशेष रूप से सजाने में जुटा है। दीवारों पर उकेरे जा रहे चित्रों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन दर्शन से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को रामनगरी की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराने की योजना है।

तिगरी गंगा मेले में 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान दिखाएंगे हुनर Read More तिगरी गंगा मेले में 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान दिखाएंगे हुनर

पूरी अयोध्या को राममय बनाने का प्रयास : नगर आयुक्त

बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल Read More बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुईं जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या मित्तल

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि दसवां दीपोत्सव अयोध्या के लिए विशेष महत्व रखता है। आयोजन को भव्य बनाने के साथ नगर निगम का प्रयास है कि पूरी रामनगरी राममय नजर आए। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। रामकथा पार्क और लता मंगेशकर चौक के आसपास दीवारों पर भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंगों और पारंपरिक दीपों की कलाकृतियां बनवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य केवल दीवारों को सुंदर बनाना नहीं, बल्कि चित्रों के माध्यम से अयोध्या की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना है। श्रद्धालुओं को शहर के हर कोने में भगवान श्रीराम के आदर्शों और त्रेता युग की सांस्कृतिक झलक दिखाई दे, इसके लिए नगर निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं। दीपों की जगमगाहट, रामायणकालीन चित्रांकन और आकर्षक सजावट के साथ अयोध्या दसवें दीपोत्सव के स्वागत के लिए तैयार हो रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें