वनिता मंडल ने धूमधाम से मनाया डांडिया उत्सव

गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से देर शाम तक गूंजता रहा ऑफिसर्स क्लब

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा (सोनभद्र)। वनिता मंडल, ओबरा की ओर से रविवार की शाम ऑफिसर्स क्लब नं.-1 में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक ओबरा तापीय परियोजना की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा यादव एवं ओबरा 'सी' के महाप्रबंधक की धर्मपत्नी श्रीमती रितु सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। ढोल और लोकधुनों की थाप पर देर शाम तक उत्सव का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर श्रीमती सुभद्रा यादव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह को बढ़ावा देने के साथ लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता पर वनिता मंडल की सभी सदस्याओं को बधाई दी।

घर से लापता दस वर्षीय किशोर को निगोहां पुलिस ने रायबरेली से सकुशल बरामद किया Read More घर से लापता दस वर्षीय किशोर को निगोहां पुलिस ने रायबरेली से सकुशल बरामद किया

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती साधना सिंह, पूजा गुप्ता, अनुप्रिया मिश्रा, आशा जायसवाल, शिप्रा श्रीवास्तव एवं प्रियंका गुप्ता का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में गोरखपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने दर्ज कराई Read More रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में गोरखपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने दर्ज कराई

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें