फीचर्ड
राजनीति
भारत
कोन पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 17 हजार रुपये
साइबर क्राइम पोर्टल पर मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर पूरी धनराशि कराई वापस
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र। थाना कोन क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रिंकू कुमार पुत्र मानिकचन्द्र कन्नौजिया साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। उनके साथ 17 हजार रुपये की ठगी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर कोन पुलिस की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों से पत्राचार किया और ठगी गई पूरी धनराशि उनके मूल बैंक खाते में वापस करा दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम के प्रति आभार जताया।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल रोहित यादव एवं महिला कांस्टेबल स्वधा सिंह शामिल रहे।
सोनभद्र पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें तथा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।


Comments