मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए विभागवार लक्ष्य तय करेंगे अधिकारी

महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर, जेंडर रेशियो सुधारने के लिए चलेगा अभियान

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र, 02 नवम्बर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत नए मतदाताओं के पंजीकरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपने यहां पात्र नए मतदाताओं की संख्या का आकलन कर विभागवार लक्ष्य निर्धारित करें। युवाओं को जागरूक कर फॉर्म-6 भरवाने में सहयोग करें। उन्होंने महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए जेंडर रेशियो में सुधार के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि मतदाता सूची को समावेशी, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करें। अभियान के तहत कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

दीदी का उपहार ले जिला अध्यक्ष पहुंचे कार्यकर्ताओं के पास Read More दीदी का उपहार ले जिला अध्यक्ष पहुंचे कार्यकर्ताओं के पास

बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, डीसी एवं बीडीओ रविंद्र सिंह तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मां ने ही घोंटा 11 साल के बेटे का गला, हत्या का आरोप Read More मां ने ही घोंटा 11 साल के बेटे का गला, हत्या का आरोप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें