विण्ढमगंज पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

सलैयाडीह गांव से हुई गिरफ्तारी, न्यायालय में किया गया पेश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

विण्ढमगंज (सोनभद्र)। विण्ढमगंज पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने और धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को ग्राम सलैयाडीह स्थित जितेन्द्र हलुआई के मकान से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 131/2026, धारा 109, 115(2), 351(3) व 352 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कार्तिक चन्द्रवंशी, संदीप यादव, युवराज कुमार गुप्ता और रहिश अंसारी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह, सुनील कुमार राय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एक थप्पड़ ने खोल दिया करोड़ों की काली कमाई का राज़,मंझले भाई ने ही पुलिस को दी थी सूचना Read More एक थप्पड़ ने खोल दिया करोड़ों की काली कमाई का राज़,मंझले भाई ने ही पुलिस को दी थी सूचना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें