खनन बैरियर से बचने के लिए हाईवे पर खड़े किए ट्रक, 32 पर मुकदमा दर्ज

जाम में फंसी एंबुलेंस, यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर खुलवाया रास्ता

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र, 30 अक्टूबर। खनन बैरियर से बचने के लिए स्टेट हाईवे-05 पर अनाधिकृत रूप से ट्रक खड़े कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 16 वाहन स्वामी और 16 चालक शामिल हैं।

IMG-20261030-WA0031

पुलिस के अनुसार, टोल प्लाजा के पास ट्रकों को हाईवे पर खड़ा किए जाने से शक्तिनगर की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम लग गया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सूचना पर यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और आवागमन सुचारु कराया।

उज्ज्वला लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में मिलेंगे दो मुफ्त सिलेंडर Read More उज्ज्वला लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में मिलेंगे दो मुफ्त सिलेंडर

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा और क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज में 32 लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

पेड़ से लटकता मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी Read More पेड़ से लटकता मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें