एडीजी नवीन अरोरा ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर वाराणसी जोन कार्यालय में हुआ आयोजन

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को वाराणसी जोन कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने स्वयं शपथ लेने के साथ जोन कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

IMG-20261031-WA0075(1)

अपने संबोधन में एडीजी ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने तथा सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया।

संविधान संवाद से विद्यार्थियों में बढ़ेगी कानूनी जागरूकता Read More संविधान संवाद से विद्यार्थियों में बढ़ेगी कानूनी जागरूकता

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें