जोधपुर मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग का आरोप, जूनियर छात्रों ने NMC से मांगी मदद

चार से पांच सीनियर विद्यार्थियों के नाम शिकायत में शामिल, एंटी रैगिंग कमेटी ने शुरू की जांच

Abhinav Shukla Picture
Published On

                     STUDY

                    स्वतंत्र प्रभात।

 जोधपुर। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला एक बार फिर सामने आया है। वर्ष 2026 बैच के जूनियर विद्यार्थियों ने कुछ सीनियर छात्रों के खिलाफ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सीनियर विद्यार्थी जूनियर छात्रों पर खुद को 'बॉस' कहने का दबाव बनाते हैं। इसके अलावा इंट्रोडक्शन के नाम पर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

चार से पांच सीनियर छात्रों के नाम शिकायत में

जानकारी के अनुसार, जूनियर विद्यार्थियों ने अपनी शिकायत में चार से पांच सीनियर छात्रों के नामों का उल्लेख किया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को शिकायत मिलने के बाद उसने कॉलेज प्रशासन को ई-मेल भेजकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने बैठक कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी।

नामजद छात्रों से पूछताछ, मोबाइल फोन भी जांचे

मलिहाबाद में अवैध खनन का आरोप, दिनदहाड़े पोकलैंड और डंपरों से हो रही खुदाई! Read More मलिहाबाद में अवैध खनन का आरोप, दिनदहाड़े पोकलैंड और डंपरों से हो रही खुदाई!

कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने शिकायत में नामजद विद्यार्थियों से पूछताछ की है। इसके साथ ही उनके मोबाइल फोन की भी जांच की गई। संबंधित विद्यार्थियों को सोमवार को दोबारा कमेटी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है। कमेटी शिकायत में लगाए गए आरोपों और उनसे जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

पहले जैसी क्यों हो जाऊं?’ बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ का करारा जवाब Read More पहले जैसी क्यों हो जाऊं?’ बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ का करारा जवाब

23 दिनों में दूसरी शिकायत से प्रशासन में हलचल

आईटीआई अलीगंज के रोजगार मेले में 255 युवाओं का चयन Read More आईटीआई अलीगंज के रोजगार मेले में 255 युवाओं का चयन

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में पिछले 23 दिनों के भीतर रैगिंग से जुड़ी यह दूसरी शिकायत है। लगातार शिकायतें सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें