औद्योगिक परियोजनाओं के लंबित प्रकरण एक सप्ताह में निस्तारित करें अधिकारी-जिलाधिकारी

ग्रीनको, जेएसडब्ल्यू, अवाडा, टोरेंट पावर एवं गैलेंट इस्पात परियोजनाओं की समस्याओं की समीक्षा

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में औद्योगिक परियोजनाओं की समस्याओं के निराकरण को लेकर बैठक हुई। इसमें ग्रीनको, जेएसडब्ल्यू, अवाडा, टोरेंट पावर एवं गैलेंट इस्पात परियोजनाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों और अनुमतियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रीनको की सीलिंग अनुमति पर आख्या उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम रॉबर्ट्सगंज को निर्देशित किया। वहीं, जेएसडब्ल्यू के स्टेज-2 एवं एफआरए प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करने को वन विभाग और जिला समाज कल्याण अधिकारी को कहा।

अवाडा, जेएसडब्ल्यू एवं झरिया परियोजना के स्टेज-2 से संबंधित आवेदन परिवेश पोर्टल पर एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। टोरेंट पावर को बोरहोल अनुमति के लिए पोर्टल पर आवेदन करने को कहा गया। वहीं, गैलेंट इस्पात ब्लॉक-बी/सी के लैंड शेड्यूल एवं डीजीपीएस सर्वे के लिए राजस्व, वन और खनन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम को एक सप्ताह में सर्वे पूरा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणीपुरम मे NEET की तैयारी कर रही Read More प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणीपुरम मे NEET की तैयारी कर रही

जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से लंबित अनुमतियों और प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

पुलिस द्वारा 12 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया Read More पुलिस द्वारा 12 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

बैठक में एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी, रवि कुमार पासवान, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी, वन विभाग के अधिकारी, उद्यमी मित्र नितिन प्रकाश सिंह सहित विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाजारों से घाटों तक रहेगी पुलिस की निगरानी Read More त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाजारों से घाटों तक रहेगी पुलिस की निगरानी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें