पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, देश के प्रति योगदान को बताया अहम

सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर पूर्व उपप्रधानमंत्री से की मुलाकात, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नई दिल्ली। सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आडवाणी का आशीर्वाद लिया और देश तथा सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रीय जीवन में आडवाणी के दशकों लंबे योगदान ने देश पर अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री ने उनके योगदान को भारत की प्रगति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘पीएम मोदी सेवा ज्योति’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने हिस्सा लिया। यहां उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशवासियों से संकल्प और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने ‘वी विल डू इट’ का मंत्र देते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने विकसित भारत के साथ भारत को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने, ओलंपिक की मेजबानी और अंतरिक्ष क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने जैसे लक्ष्यों का उल्लेख किया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का सुनहरा तूफान, बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक से रचा इतिहास; लवलीना, परवीन के बाद अंकुश ने भी जीता सोना, आर्चरी में भी भारत का जलवा Read More एशियन गेम्स 2026 में भारत का सुनहरा तूफान, बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक से रचा इतिहास; लवलीना, परवीन के बाद अंकुश ने भी जीता सोना, आर्चरी में भी भारत का जलवा

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन के अपने 25 वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि विरोध ने उन्हें लोकतंत्र की शक्ति समझाई, जबकि संकटों ने धैर्य और असफलताओं ने दोबारा खड़े होने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं से नवाचार, अनुसंधान और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

गोविंदा के कथित अफेयर पर भड़कीं बेटी टीना, कैमरे के सामने सवाल सुनते ही दिया तीखा रिएक्शन Read More गोविंदा के कथित अफेयर पर भड़कीं बेटी टीना, कैमरे के सामने सवाल सुनते ही दिया तीखा रिएक्शन

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है, जब प्रत्येक नागरिक देश के लिए काम करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प ले। उन्होंने युवाओं से सीखने, नए विचारों पर काम करने और नवाचार के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।

गंगा के अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट Read More गंगा के अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें