किन्नरों ने बारातियों से कीअभद्रता ! पैसा न मिलने पर कपड़ा उतारने की धमकियां

 सवा लाख की मांग! पांच हजार देने पर भी बारातियों को सुनाई खरी-खोटी,

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।

 ब्यूरो चीफ प्रयागराज 


। मेजा रोड में एक शादी समारोह के दौरान कुछ किन्नरों के व्यवहार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर कुछ किन्नर सवा लाख रुपये की मांग करते और रुपये नहीं मिलने पर कपड़े उतारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि परिवार के लोग अपनी मान-मर्यादा और सम्मान बचाने के लिए पांच हजार रुपये देने को तैयार हुए, लेकिन इसके बावजूद कुछ किन्नरों ने बारातियों और परिवार के सदस्यों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और श्राप देते हुए वहां से चली गईं।

इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह है कि शादी-विवाह जैसे खुशी के अवसर पर नेक के नाम पर आखिर कितनी रकम मांगना उचित है? क्या किसी परिवार को डराकर या अपमानित करके जबरन पैसे वसूलना सही है?

अब सबकी निगाहें प्रयागराज की महामंडलेश्वर पर टिकी हैं। क्या वह वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग करेंगी या यह मामला भी चर्चा तक ही सीमित रह जाएगा?

*प्रशासन से मांग है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाए और यदि जबरन वसूली, धमकी या अभद्रता की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।



About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें