नैनो उर्वरको ने बदली खेती की तस्वीर

कारडेट प्रधानाचार्य डॉ. विवेक दीक्षित के मार्गदर्शन में गांव- साँवडीह, विकासखंड- फूलपुर , जनपद -प्रयागराज में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन  किया गया

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो।
 
 चीफ प्रयागराज I
 
 कारडेट प्रधानाचार्य डॉ. विवेक दीक्षित के मार्गदर्शन में गांव- साँवडीह, विकासखंड- फूलपुर , जनपद -प्रयागराज में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन  किया गया । इस अवसर पर उपस्थित कृषकों को संबोधित करते हुए राजेश कुमार सिंह , प्रभारी, आई. आर. डी. पी. द्वारा किसानों को इफको के  नैनो उर्वरको का रबी की फसलों मे प्रयोग के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सुझाव दिया गया कि वर्तमान में रबी फसल की बुआई  में 5 एम.एल. प्रति कि.लो. बीज को नैनो डीएपी से शोधित कर बुआई करने से लाभ होगा, उपस्थित किसानो से मिट्टी की जांच के आधार पर खेतों में दानेदार उर्वरकों के प्रयोग के लिए सुझाव भी दिया I
 
इसी क्रम उन्होंने जैव उर्वरक व जैव अपघटक के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने अपील किया कि किसान भाई अपने खेतों में पराली को जलाएं न , बल्कि जैव अपघटक के प्रयोग से उसको खेत में सड़ाकर अच्छी खाद बना ले I
 
 इस अवसर पर उपस्थित प्रगतिशील किसान  संतलाल भारतीय एवं समशेर द्वारा खरीफ़ की फसल हुए नैनो उर्वरको के प्रयोग के लाभ के बारे में उत्साह पूर्वक जानकारी साझा किया गया I कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु दराती का  निःशुल्क वितरण किया गया। 
 
सभा की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक देवी शंकर अवस्थी ने कारडेट के प्रयासों की सरहाना की और दिए गए सुझाव पर खेती का आश्वासन भी दिया I इस कार्यक्रम मे सुमन देवी, कुसुम देवी, कलावती देवी, शकुंतला देवी, अर्जुन पटेल, रामखेलावन गौतम श्यामलाल यादव धनीराम, गुलाबचंद्र मौर्या दीपक अवस्थी सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कृषक मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें