नवीनतम
फीचर्ड
भारत
सितारगंज में कांग्रेस नेताओं का जोरदार स्वागत
चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश बोले- प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान, जनता बदलाव का मन बना चुकी है
सितारगंज। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कुमाऊं दौरे के दौरान मंगलवार को सितारगंज पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चम्पावत जनपद के भ्रमण पर जाते समय कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह महरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का तिरंगा चौक पर फूलमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगलवार से कुमाऊं मंडल के दौरे पर हैं। उनके भ्रमण कार्यक्रम में चम्पावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद शामिल हैं। चम्पावत जाते समय सितारगंज में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताओं के समक्ष संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी।
स्वागत के दौरान प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना जरूरी है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए।
।कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते समाज का हर वर्ग परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। ऐसे में प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करना चाहिए।
नेताओं ने कहा कि आगामी चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए अभी से संगठन को सक्रिय करना होगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से प्रदेश में बदलाव की मजबूत जमीन तैयार की जा सकती है।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व दर्जाधारी बलवंत बोहरा, मंडी के पूर्व चेयरमैन हरपाल सिंह, अख्तियार पटौदी, भगवान पांडे, करन जंग, जिलानी अंसारी, मुगनी अहमद, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
congress party BJP government political news Congress Workers Pithoragarh news Congress Leaders #SwatantraPrabhat Election Preparation Congress Organization Uttarakhand Politics Sitarganj News Kumाऊn Tour Selja Kumari Yashpal Arya Karan Singh Mahara Pritam Singh Congress Uttarakhand Congress Welcome Ceremony Tiranga Chowk Sitarganj Champawat News Bageshwar News Uttarakhand Assembly Elections Booth Level Strengthening Unemployment in Uttarakhand Inflation Issues


Comments