चुनाव नजदीक आते ही जागा अखिलेश का दलित प्रेम : बृजलाल

आगरा में सपा के दलित सम्मेलन के दौरान बौद्ध वंदना पर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के खड़े न होने पर उठाए सवाल

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल ने समाजवादी पार्टी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव का दलित प्रेम जाग उठा है, जबकि सपा का पुराना इतिहास किसी से छिपा नहीं है।

बृजलाल ने आगरा में आयोजित सपा के दलित सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि बौद्ध वंदना के दौरान रामपुर से पार्टी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का अपनी कुर्सी से खड़े न होना पार्टी की सोच पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इसे दलित समाज के प्रति सपा के रवैये से जोड़ते हुए कहा कि केवल सम्मेलन आयोजित करने से किसी दल की नीयत साबित नहीं होती।

मेडिकल कॉलेज और पार्क से हटाया गया आंबेडकर का नाम

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की सरकार के दौरान एक लाख से अधिक दलित अधिकारियों का पदावनत किया गया। उन्होंने कहा कि छह जुलाई 2016 को गाजियाबाद हज हाउस के लोकार्पण के दौरान आजम खान ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को भूमाफिया कहा था। वहीं, कन्नौज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज से उनका नाम हटाया गया और लखनऊ के आंबेडकर ग्रीन गार्डन का नाम बदलकर जनेश्वर मिश्र पार्क कर दिया गया। बृजलाल ने दलित महापुरुषों और संतों के नाम पर बने जिलों तथा संस्थानों के नाम बदलने का भी आरोप लगाया।

गेस्टहाउस कांड का जिक्र कर सपा को घेरा

बृजलाल ने अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग में गैर-दलितों की नियुक्तियों को लेकर भी सपा पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि आयोग के अध्यक्ष, दोनों उपाध्यक्ष और 12 सदस्यों के पदों पर गैर-दलितों की नियुक्ति कर दलित हितों की अनदेखी की गई।

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से भाजपा को फर्क नहीं पड़ेगा: अनिल राजभर Read More ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से भाजपा को फर्क नहीं पड़ेगा: अनिल राजभर

उन्होंने दो जून 1995 के लखनऊ गेस्टहाउस कांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में मायावती के खिलाफ साजिश रची गई थी, ताकि वह प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री न बन सकें। बृजलाल ने कहा कि 1993 में कांशीराम के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली सपा ने बाद में उनकी शिष्या मायावती के खिलाफ राजनीतिक साजिश की।

भाजपा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जिन्ना से की तुलना Read More भाजपा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जिन्ना से की तुलना

भाजपा सांसद ने दलित समाज से सपा के पुराने रवैये को याद रखने की अपील करते हुए कहा कि जो पार्टी बाबा साहब का सम्मान नहीं कर सकती, उससे दलितों के हितों की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

पासी समाज की वंशवादी राजनीति पर सूरज पासी का निशाना, मसूरियादीन पासी को मिले आंबेडकर जैसा सम्मान Read More पासी समाज की वंशवादी राजनीति पर सूरज पासी का निशाना, मसूरियादीन पासी को मिले आंबेडकर जैसा सम्मान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें