जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग में गूंजा ध्यान और सकारात्मकता का संदेश

हार्टफुलनेस के ‘एकात्म अभियान’ के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे तनावमुक्त जीवन के गुर

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं राज्य सरकार की पहल पर देश के आठ राज्यों में गांवों से लेकर शहरों तक सरकारी विभागों में हार्टफुलनेस के ‘एकात्म अभियान’ के तहत हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोनभद्र जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग (एमसीएच) में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. डीके सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, तनाव मुक्ति, आंतरिक शुद्धिकरण और स्वयं के भीतर की आवाज से जुड़ने के सरल अभ्यासों की जानकारी दी गई।

हार्टफुलनेस ट्रेनर एवं जिला समन्वयक गोपाल ने तीन दिवसीय सत्रों में प्रतिभागियों को विभिन्न ध्यान विधियों का अभ्यास कराया और उनके माध्यम से मानसिक शांति एवं आंतरिक संतुलन का अनुभव कराया। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस हृदय पर आधारित सरल एवं प्रभावशाली अभ्यास पद्धति है, जो व्यक्ति के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक है। इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति उद्देश्यपूर्ण, संतुलित और आनंदमय जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

केएम विश्वविद्यालय में भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न,  Read More केएम विश्वविद्यालय में भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 

कार्यक्रम के सफल संचालन में हार्टफुलनेस वॉलंटियर्स डॉ. वैभव, आशीष सिंह, कंचन लता एवं राधिका देवी तथा हार्टफुलनेस ट्रेनर राजकुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

नकली (राजस्व खुफिया निदेशालय) अधिकारी बनकर सराफा व्यापारी से करीब 2 किलो सोना लूटने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।  Read More नकली (राजस्व खुफिया निदेशालय) अधिकारी बनकर सराफा व्यापारी से करीब 2 किलो सोना लूटने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार। 

अंत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।

डूडा की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, 15 दिन में आवास सत्यापन रिपोर्ट तलब Read More डूडा की योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, 15 दिन में आवास सत्यापन रिपोर्ट तलब

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें