25 नवंबर से जामपानी में शुरू होगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण

25.28 करोड़ रुपये से संवरेगा ग्रामीण शिक्षा का भविष्य, प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक एक ही परिसर में होगी पढ़ाई

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर व साइंस-रोबोटिक्स लैब से लैस होगा विद्यालय, वाई-फाई और सीसीटीवी निगरानी की भी रहेगी व्यवस्था

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्राम जामपानी में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण 25 नवंबर से शुरू होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 25 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर-दराज के विद्यालयों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है। 25 नवंबर से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय को आधुनिक शैक्षिक जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जहां पारंपरिक पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने के भी अवसर मिलेंगे।

स्मार्ट क्लास से रोबोटिक्स लैब तक की मिलेगी सुविधा

टूण्डला में समाजसेवियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशस्ति पत्र, प्रदेश के विकास में योगदान के लिए किया सम्मानित Read More टूण्डला में समाजसेवियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशस्ति पत्र, प्रदेश के विकास में योगदान के लिए किया सम्मानित

विद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे। डिजिटल तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को सरल और रोचक बनाया जाएगा। इसके अलावा कंप्यूटर लैब और विज्ञान एवं रोबोटिक्स शिक्षा के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट लैब स्थापित की जाएगी। विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि विकसित करने के लिए बैठकर पढ़ने की समुचित व्यवस्था वाली लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। इन सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी और प्रयोगात्मक शिक्षा का लाभ अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा।

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत Read More जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

बाल वाटिका और न्यूट्रिशन गार्डन भी होगा विकसित

निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण Read More निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

छोटे बच्चों की शुरुआती शिक्षा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में बाल वाटिका की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, विद्यार्थियों में पोषण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए न्यूट्रिशन गार्डन विकसित किया जाएगा। शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अलग स्टाफ रूम भी बनाया जाएगा। विद्यालय परिसर को वाई-फाई सुविधा से लैस करने के साथ ही ऑनलाइन सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

दुद्धी के ग्रामीण बच्चों को घर के पास मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होने से विद्यार्थियों की शैक्षिक यात्रा में निरंतरता बनी रहेगी। अभिभावकों को बच्चों की अलग-अलग कक्षाओं के लिए दूसरे विद्यालयों की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर और रोबोटिक्स लैब जैसी सुविधाएं ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ेंगी। इस परियोजना से दुद्धी क्षेत्र के शैक्षिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें