नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्नातक एनईपी चार वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 1 दिसंबर से होंगी प्रारंभ
परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड, विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के स्नातक एनईपी समर्थ पोर्टल आधारित चार वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षाएं आगामी 1 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होंगी।
परीक्षा से संबंधित विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर अपने लॉगिन के माध्यम से निर्धारित समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर कविता शाह के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है तथा प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक ने सभी छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम का अवलोकन कर लें तथा परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समय से समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
siddharthnagar news Siddharth University Higher Education News Uttar Pradesh Education News NEP 2020 Siddharth University exam 2026 #SwatantraPrabhat Exam Preparation Kapilvastu Siddharthnagar College Students University Examination Dina Nath Yadav Professor Kavita Shah Samarth Portal #SiddharthUniversity Four Year Undergraduate Course UG Exam 2026 Exam Date December 2026 December 1 Exam Samarth Portal Admit Card UG Admit Card 2026 University Exam Schedule Exam Time Table 2026 University Latest News Admit Card Download


Comments