नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर मांगी लंबी उम्र की कामना
पर्व ने भाई-बहन के प्रेम और पारिवारिक एकता की खूबसूरत झलक पेश की
नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा और सहयोग करने का वचन दिया।
इसी क्रम में मुठ्ठीगंज निवासनी लक्ष्मी जायसवाल ने नैनी पहुंचकर अपने भाइयों राहुल जायसवाल,गोलू जायसवाल,अंशू जायसवाल, तेजस जायसवाल और विशाल जायसवाल को विधि-विधान से तिलक लगाकर भाई दूज का पर्व मनाया। इसी तरह अनुस्का जायसवाल ने अपने भाई यश जायसवाल को टीका की। इस दौरान परिवार में उत्साह और खुशियों का माहौल रहा। पर्व ने भाई-बहन के प्रेम और पारिवारिक एकता की खूबसूरत झलक पेश की।
#HindiNews #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशसमाचार #HinduFestival #भाईबहनकाप्यार #भारतीयसंस्कृति #PrayagrajNews #NainiNews #FestivalCelebration #प्रयागराज #सनातनधर्म #नैनी #BhaiDooj #BhaiDooj2026 #भाईदूज #भाईबहनकारिश्ता #भाईदूजपर्व #BhaiDoojCelebration #भाईकोतिलक #TilakCeremony #भाईकीलंबीउम्र #भाईबहनकाअटूटप्रेम #त्योहार #IndianFestival #पारिवारिकएकता


Comments