भारत
स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का हुआ आयोजन
स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक प्रतापगढ़ के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भैया उपस्थित रहे
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक प्रतापगढ़ के अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भैया उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह ने की। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, त्याग और समाज सेवा को याद किया।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह में जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जितेंद्र बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष मंगरौरा,शिवेंद्र प्रताप सिंह राना,पवन सिंह प्रबंधक, संजय सिंह प्रबंधक, राम शिरोमणि यादव प्रबंधक, पिंटू सिंह विक्रम पट्टी,भाजपा जिला मंत्री अशोक कुमार जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष पट्टी, विमल सिंह पूर्व प्रधान मरहा, राजेश सिंह प्रधान बीद,ज्ञानेश्वर तिवारी, बृजेश सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।अंत में विद्यालय के संचालक सतीश सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
#UPNews #NewsUpdate #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PratapgarhNews #TributeProgram #CommunityService #SocialService #PublicService #DeathAnniversary #BJPLeader #PratapgarhNewsUpdate #VeerendraBahadurSingh #TributeCeremony #Shradhanjali #RajivPratapSingh #NandanBhaiya #DistrictCooperativeBank #Mangaroura #BlanketDistribution #NeedyPeople #PratapgarhUP #MangarouraNews #TributeEvent


Comments