फीचर्ड

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है : हरीश द्विवेदी
बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल
बरौधा बाजार में 24 नवंबर को होगा देवी जागरण, उप जिला मजिस्ट्रेट ने दी अनुमति शांति व्यवस्था और सुरक्षा के कड़े निर्देशों के साथ जारी हुआ अनुमति पत्र, आयोजक को 15 शर्तों का करना होगा पालन
जनधन से सुकन्या समृद्धि तक, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट बेलन बरौंधा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। अस्पताल में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति तथा उनकी नियमित उपस्थिति को लेकर स्थानीय निवासी किशन कुमार पुत्र दिलीप ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत स्वास्थ्य विभाग से पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती पर उठे सवाल, वर्षों से फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चलने का आरोप आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और नियमित उपस्थिति को लेकर उठाए सवाल


प्रार्थी किशन कुमार ने आरटीआई आवेदन के माध्यम से पूछा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंधा में वर्तमान समय में कुल कितने अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त हैं तथा सभी के नाम और पदनाम का विवरण उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने यह भी जानकारी मांगी है कि अस्पताल में वर्तमान समय में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पद पर किसी चिकित्सक की नियुक्ति है या नहीं। यदि नियुक्ति है तो संबंधित चिकित्सक का नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनकी तैनाती किस वर्ष, किस माह और किस तारीख को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंधा में हुई थी, इसका भी विवरण मांगा गया है।

हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल Read More हलिया में कथित झोलाछाप चिकित्सकों का बढ़ता जाल, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

 

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी Read More राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरौंधा में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर आरटीआई से मांगी जानकारी


आरटीआई आवेदन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नियमित उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रार्थी ने पूछा है कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सप्ताह में कितने दिन अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजों का उपचार करते हैं तथा उनकी उपस्थिति के निर्धारित दिन कौन-कौन से हैं।


फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल संचालन पर सवाल
आवेदन के पांचवें बिंदु में प्रार्थी ने सवाल उठाया है कि क्या किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन लगातार पूरे महीने और पूरे वर्ष केवल फार्मासिस्ट के भरोसे किया जा सकता है? क्या फार्मासिस्ट को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य करने अथवा चिकित्सक की तरह मरीजों को दवाएं लिखने का अधिकार प्राप्त है?


प्रार्थी का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंधा लगभग 12 किलोमीटर के क्षेत्र में आने वाले करीब 50 गांवों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है। अस्पताल से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर प्रयागराज जनपद की सीमा भी है, जहां से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल की जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।


उन्होंने आरोप लगाया है कि यदि वर्षों से अस्पताल का संचालन फार्मासिस्ट के भरोसे हो रहा है तो यह गंभीर जांच का विषय है। आम मरीजों को भी यह स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए कि अस्पताल में उपचार करने वाला व्यक्ति चिकित्सक है या फार्मासिस्ट।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराता है या नहीं। साथ ही अस्पताल की वास्तविक व्यवस्था, चिकित्सक की तैनाती और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विभाग क्या स्थिति स्पष्ट करता है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार